घर में लगायी आग भी

औरंगाबाद : घर के समीप रखे गोबर पर भैंस चढ़ने के विवाद को लेकर फेसर थाना क्षेत्र के रूखुआ गांव में एक महादलित परिवार पर कुछ लोग कहर बन कर टूटे, पहले तो उनकी जम कर पिटाई की गयी. इसके बाद उनकी झोंपड़ी में आग लगा दी गयी. इससे हजारों रुपये का सामान जल कर […]

औरंगाबाद : घर के समीप रखे गोबर पर भैंस चढ़ने के विवाद को लेकर फेसर थाना क्षेत्र के रूखुआ गांव में एक महादलित परिवार पर कुछ लोग कहर बन कर टूटे, पहले तो उनकी जम कर पिटाई की गयी.

इसके बाद उनकी झोंपड़ी में आग लगा दी गयी. इससे हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी संजीत राम व डोमन राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना बुधवार की देर शाम की है. परिजनों ने घटना की सूचना फेसर थाने में दी है. पुलिसवाले कुछ ही देर बाद रूखुआ गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की. जख्मी डोमन राम का फर्द बयान भी दर्ज किया.

पुलिस को जख्मियों ने बताया कि घर के समीप रखे गोबर पर भैंस चढ़ गयी. इसी दौरान गांव के गया साव, देवबली साव, मुन्ना पासवान, शर्मा कुमार ने अचानक पूरे परिवार पर हमला बोल दिया. आसपास के लोग जब तक बचाते तब तक घर में भी आग लगा दी. इधर, फेसर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष की माने तो दोषियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >