पुण्यतिथि पर याद किये गये गया सिंह

औरंगाबाद (ग्रामीण) : माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव पंचायत में गया प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. साथ ही गरीबों के बीच कपड़े बांटे गये. कार्यक्रम का शुभारंभ औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. सांसद ने संबोधन में स्व सिंह के जीवन पर गंभीरता से […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव पंचायत में गया प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. साथ ही गरीबों के बीच कपड़े बांटे गये. कार्यक्रम का शुभारंभ औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. सांसद ने संबोधन में स्व सिंह के जीवन पर गंभीरता से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गया सिंह पंचायत में ही नहीं बल्कि जिले में लोकप्रिय थे. वे हमलोगों के अभिभावक भी थे.
इस मौके पर नारायण मेडिकल कॉलेज जमुआर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आंख, कान, गला, हृदय रोग आदि से संबंधित जांच चिकित्सकों द्वारा की गयी. जांच के उपरांत नि:शुल्क में दवा भी वितरण किया गया. नारायण मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि टिंकू सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह ने भी विचार व्यक्त किये. उपस्थित अतिथियों ने स्व सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. मौके पर जय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >