''रफीगंज अंचलाधिकारी पर दर्ज हो अापराधिक मुकदमा''

औरंगाबाद (नगर) : समाजसेवा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को समाहरणालय गेट पर सोमवार को धरना दिया. इस दौरान वक्ताआें ने कहा कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन तानाशाह रवैये अपना रही है. ब महादलित वर्ग के लोगों की पिटाई की जाती है तो अधिकारी चुप्पी साधे […]

औरंगाबाद (नगर) : समाजसेवा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को समाहरणालय गेट पर सोमवार को धरना दिया. इस दौरान वक्ताआें ने कहा कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन तानाशाह रवैये अपना रही है.
ब महादलित वर्ग के लोगों की पिटाई की जाती है तो अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने रफीगंज सीओ पर अापराधिक मुकदमा दर्ज करने, डाॅ तुलसी यादव व पप्पू कुमार चंद्रवंशी पर किये गये मुकदमे को वापस लेने, घटना की जांच कराने, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को मानदेय बढ़ाने, डीजल अनुदान विलंब भुगतान करने सहित अन्य मांग की है. इस मौके पर दारोगा प्रसाद कुशवाहा, बनारसी प्रसाद, भीम विश्वकर्मा, अजय विद्यार्थी, भोला प्रसाद, उषाशरण, मीना, पूनम आदि शामिल थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >