एरकी में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

एरकी में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू(फोटो नंबर-19)कैप्शन- जलभरी में शामिल श्रद्धालु औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के एरकी गांव में जलभरी के साथ नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार से जलभरी के साथ शुरू हो गया. जलभरी यात्रा एरकी गांव के देवी मंदिर से निकली जो दर्जनों गांवों को भ्रमण करते हुए श्रद्धालु देव सूर्य मंदिर पहुंचे. यहां सूर्य […]

एरकी में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू(फोटो नंबर-19)कैप्शन- जलभरी में शामिल श्रद्धालु औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के एरकी गांव में जलभरी के साथ नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार से जलभरी के साथ शुरू हो गया. जलभरी यात्रा एरकी गांव के देवी मंदिर से निकली जो दर्जनों गांवों को भ्रमण करते हुए श्रद्धालु देव सूर्य मंदिर पहुंचे. यहां सूर्य मंदिर व गायत्री मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सूर्य कुंड तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की. इस जलभरी यात्रा में एरकी, बनिया, गिधौल, न्यू अजनिया, गोपालपुर, चांदपुर सहित दर्जनों गांवो के श्रद्धालु शामिल थे. यज्ञ समिति के सदस्य अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यज्ञ आयोजित किया गया है. 21 जनवरी को देवी मंदिर में दीप यज्ञ किया जायेगा, साथ ही श्री गणेश व विश्वकर्मा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान बाहर से आये विद्वानों द्वारा प्रवचन भी किया जायेगा. यज्ञ शुरू होने से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >