क्या इस दवा का कोई इलाज नहीं

क्या इस दवा का कोई इलाज नहीं बीच सड़क पर शराब पीकर कर करता रहा हंगामा, तमाशबीन रहे लोग फोटो नंबर-5,परिचय- सब्जी मंडी के समीप शराब पीकर सड़क पर पड़ा रहा युवक और सुचारू रही यातायात व्यवस्थाऔरंगाबाद (ग्रामीण)क्या सचमुच शराब नशे को आमंत्रित करती है या नशा शराब को. हिंदी सिनेमा के ‘शराबी’ फिल्म में […]

क्या इस दवा का कोई इलाज नहीं बीच सड़क पर शराब पीकर कर करता रहा हंगामा, तमाशबीन रहे लोग फोटो नंबर-5,परिचय- सब्जी मंडी के समीप शराब पीकर सड़क पर पड़ा रहा युवक और सुचारू रही यातायात व्यवस्थाऔरंगाबाद (ग्रामीण)क्या सचमुच शराब नशे को आमंत्रित करती है या नशा शराब को. हिंदी सिनेमा के ‘शराबी’ फिल्म में गीतकार ने एक मशहूर गाने को आवाज दी थी, कि नशा शराब में होती तो नाचती बोतल. गीतकार के इस गाने से महसूस होता है कि शराब में नशा नहीं होता है, बल्कि शराब का सेवन करनेवाले व्यक्ति में नशा होता है. पर, यहां तो बोतल की जगह आदमी ही शराब के नशे में नाचता है. मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार रोड में सब्जी मंडी के समीप शराब के नशे में एक व्यक्ति ने काफी देर तक सड़क के बीच ‘मुजरा’ डांस कर हंगामा किया. यहां तक कि सड़क से गुजर रहे लोगों को गालियां तक दी. जिस वक्त वह हंगामा कर रहा था उस वक्त ईश्वर भी उस पर बारिश की बौछार कर रहे थे. शायद बारिश की बूंद उसके नशे में थोड़ी कमी कर सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ कुछ नहीं. सड़क से गुजर रहे वाहन चालक व पैदल चल रहे लोग सिर्फ तमाशबीन की तरह उसे देखते और गुजर जाते. सड़क से इस पार से उस पार करनेवाले लोग थोड़ा रुकते और फिर हंसते हुए आगे निकल जाते. यही नहीं पुलिस की गाड़ी व पैदल गश्ती भी उसके ठीक बगल से गुजरी, लेकिन उसे सड़क से हटाने या उसे अस्पताल पहुंचाने तक कि जरूरत नहीं समझी, बल्कि मुस्कुराते हुए पुलिसवाले भी आगे निकल गये. काफी देर के बाद बारिश की बूंद काम कर गयी. जब उसका नशा कम हुआ तो वह खुद उठ कर सड़क के किनारे लेट गया. इस वाक्या के बाद ऐसा लगा कि जैसे मानवता नाम की कोई चीज अब लोगों में नहीं रह गयी है. वैसे आये दिन इस तरह की घटना होते रहती है. मुख्य बाजार पथ पर शराबी अक्सर लेट कर हंगामा करते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >