बारिश से किसानों में खुशी रफीगंज (औरंगाबाद). मौसम का मिजाज बदलते ही प्रखंड के लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मंगलवार के सुबह से ही बूंदा बांदी होने लगी. इसके कारण सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा. बैंक में भी ग्राहकों की संख्या कम रही. रफीगंज शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान 11 बजे के बाद ही खुले. हालांकि इस वर्षा से किसान खुश हैं. किसान गणेश यादव, अरुण शर्मा, रामराज सिंह, मोहन लाल सिंह, राम उदय सिंह का कहना है कि इस वर्षा से मंसूर, तीसी, खेसारी, चना, सरसो, दलहन की फसलों को फायदा मिलेगा. बदले मिजाज के कारण ठंड बढ़ गयी है.
बारिश से किसानों में खुशी
बारिश से किसानों में खुशी रफीगंज (औरंगाबाद). मौसम का मिजाज बदलते ही प्रखंड के लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मंगलवार के सुबह से ही बूंदा बांदी होने लगी. इसके कारण सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा. बैंक में भी ग्राहकों की संख्या कम रही. रफीगंज शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान […]
