मदनपुर व सलैया से तीन नक्सली गिरफ्तार फोटो-19 एयूआर 14 – गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी बाबू राम व एसडीपीओ पीएन साहू. सलैया से पकड़े गये दोनों नक्सलियों से दो कट्टे, छह कारतूस व दो खोखे बरामद भाकपा-माओवादी का सक्रिय सदस्य था मदनपुर के नीमीडीह का दुखी सिंह भोक्ता लेवी वसूलने व व्यवसायियों काे डराते-धमकाते थे अवधेश यादव व संजय यादव प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)पुलिस ने मंगलवार की सुबह औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से एक व सलैया थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. सलैया से पकड़े गये दोनों नक्सलियों से दो कट्टे, छह कारतूस व दो खोखे बरामद किये गये. यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान एसपी बाबू राम ने दी.एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भाकपा-माओवादी के सक्रिय सदस्य दुखी सिंह भोक्ता अपने गांव नीमीडीह आया हुआ है. इस सूचना पर मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, 153 सीआरपीएफ बटालियन के सहायक समादेष्टा दर्पण सिंह ने पुलिसबल के साथ गांव में छापेमारी कर दुखी सिंह भोक्ता को उसके घर से ही गिरफ्तार किया. नक्सली दुखी सिंह भोक्ता आधा दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी. एसपी ने बताया कि सलैया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी ने एसटीएफ प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर सलैया थाना क्षेत्र के ही कठौतिया गांव से भाकपा-माओवादी के सदस्य व कुख्यात अपराधी अवधेश यादव व संजय यादव को गिरफ्तार किया. दोनों नक्सलियों से दो कट्टे, छह कारतूस व दो खोखे बरामद किये गये. दोनों नक्सली क्षेत्र में लेवी वसूलने व व्यवसायियों डराने-धमकाने का काम करते थे. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ पीएन साहू व इंस्पेक्टर कृष्णनंदन साहनी भी उपस्थित थे.
मदनपुर व सलैया से तीन नक्सली गिरफ्तार
मदनपुर व सलैया से तीन नक्सली गिरफ्तार फोटो-19 एयूआर 14 – गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी बाबू राम व एसडीपीओ पीएन साहू. सलैया से पकड़े गये दोनों नक्सलियों से दो कट्टे, छह कारतूस व दो खोखे बरामद भाकपा-माओवादी का सक्रिय सदस्य था मदनपुर के नीमीडीह का दुखी सिंह भोक्ता लेवी वसूलने व व्यवसायियों […]
