औरंगाबाद (नगर) : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर रोड में छापेमारी कर दो दुकानों से भारी मात्रा में देश व विदेशी शराब बरामद किया है. हालांकि कारोबारी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा.
इससे संबंधित जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहपुर मुहल्ले में रमेश मेहता व सत्य नारायण महतो गुमटी में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर दारोगा रीतेश कुमार दल बल के साथ छापेमारी की, जहां से दोनों की गुमटी से देशी व विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि रीतेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही फरार दुकानदारों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
