औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के एक मीट दुकानदार को पैसे मांगने पर जम कर पिटाई कर दी. घायल हालत में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. घायल दुकानदार आरजू उर्फ इरफान निवासी कुरैशी मुहल्ला के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें इसलाम टोली मुहल्ले के मोहम्मद रिंकू को आरोपित बनाया गया है. दुकानदार द्वारा दिये बयान में कहा है कि दो किलो मीट का पैसा मांगने पर रंगदारी दिखाते हुए मारपीट की. नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
