मनार पंचायत में नहीं है हाइस्कूल

मनार पंचायत में नहीं है हाइस्कूल दाउदनगर (अनुमंडल).एक तरफ सरकार द्वारा सभी पंचायतों में हाइस्कूल खोलवाने की घोषणा की जाती है तो दूसरी तरफ यह सिर्फ घोषणा ही बन कर रह जाती है. कई पंचायत में हाइस्कूल का अभाव है और वहां के छात्र-छात्राओं को हाइस्कूल स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रखंड मुख्यालय […]

मनार पंचायत में नहीं है हाइस्कूल दाउदनगर (अनुमंडल).एक तरफ सरकार द्वारा सभी पंचायतों में हाइस्कूल खोलवाने की घोषणा की जाती है तो दूसरी तरफ यह सिर्फ घोषणा ही बन कर रह जाती है. कई पंचायत में हाइस्कूल का अभाव है और वहां के छात्र-छात्राओं को हाइस्कूल स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रखंड मुख्यालय तक जाना पड़ता है. उदाहरण के रूप में दाउदनगर प्रखंड की मनार पंचायत को भी लिया जा सकता है. इस पंचायत के अंतर्गत मनार, लाला अमौना, भिनक बिगहा, शिव चरण बिगहा, गंगा बिगहा, जटा बिगहा, रेपुरा आदि गांव आते है. रेपुरा निवासी शिव नारायण यादव ने कहा कि हाइस्कूल के अभाव में बच्चों को दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. दाउदनगर तक आवागमन करने के लिए छात्र-छात्राओं का एकमात्र सहारा यात्री बस है या फिर साइकिल द्वारा छात्र-छात्रा आवागमन करते हैं. ऐसी स्थिति में विलंब से विद्यालय पहुंचने की आशंका सताते रहती है. यदि सरकारी घोषणा के अनुरूप सभी पंचायतों में हाइस्कूल की स्थापना हो जाती है तो ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >