शौंडिक संघ के कमेटी का गठन दाउदनगर (अनुमंडल). शौंडिक संघ का गठन रविवार की रात किया गया. इसके लिए बैठक प्रमोद प्रसाद गुप्ता के आवास पर की गयी. इसकी अध्यक्षता मनोरंजन प्रसाद गुप्ता व देखरेख गुप्तेश्वर प्रसाद ने की. इससे पहले 2007 में चुनाव हुआ था. संगठन सचिव चुने गये राजू कुमार ने बताया कि इस बार कमेटी का गठन पांच साल के लिए किया गया है. सर्वसम्मति से अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव को बनाया गया. उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, उप सचिव वीरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद, संगठन सचिव राजू कुमार बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य में प्रमोद प्रसाद, पंकज प्रसाद, प्रदीप प्रसाद कल्लू, सुनील प्रसाद, हरेराम साव, विकास कुमार व गोपाल प्रसाद शामिल किए गये हैं.
शौंडिक संघ के कमेटी का गठन
शौंडिक संघ के कमेटी का गठन दाउदनगर (अनुमंडल). शौंडिक संघ का गठन रविवार की रात किया गया. इसके लिए बैठक प्रमोद प्रसाद गुप्ता के आवास पर की गयी. इसकी अध्यक्षता मनोरंजन प्रसाद गुप्ता व देखरेख गुप्तेश्वर प्रसाद ने की. इससे पहले 2007 में चुनाव हुआ था. संगठन सचिव चुने गये राजू कुमार ने बताया कि […]
