जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद).जंगली सूअर के आतंक से भगवान बिगहा के किसान काफी परेशान हैं. ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से काफी संख्या में जंगली सूअर सोननदी के दियारा में रह रहे हैं. सूअरों के कारण किसानों को आलू की खेती छोड़नी पड़ी, क्योंकि सूअर खेतों से आलू की फसल खा जा रहे थे. धान की फसल को भी बरबाद कर दे रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 बीघा में सोन नदी के किनारे धान की फसल को सूअरों ने बरबाद कर दिया है. अब हालत यह हो गयी है कि जब धान कट कर खलिहान में आ रहे हैं तो रात में सुअर खलिहानों में पहुंच कर धान को बरबाद कर दे रहे हैं. इससे किसानों को काफी क्षति हो रही है.
जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान
जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद).जंगली सूअर के आतंक से भगवान बिगहा के किसान काफी परेशान हैं. ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से काफी संख्या में जंगली सूअर सोननदी के दियारा में रह रहे हैं. सूअरों के कारण किसानों को आलू की खेती छोड़नी पड़ी, क्योंकि सूअर खेतों […]
