सरसों में लाही के प्रकोप से किसान परेशान

सरसों में लाही के प्रकोप से किसान परेशानओबरा(औरंगाबाद). प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरसों लगाये गये हैं, लेकिन फसल में कई तरह के कीट लग रहे है. किसान श्रीकांत पांडेय, पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह व जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण सरसों में लाही लग रही है. कृषि विभाग द्वारा किसानों […]

सरसों में लाही के प्रकोप से किसान परेशानओबरा(औरंगाबाद). प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरसों लगाये गये हैं, लेकिन फसल में कई तरह के कीट लग रहे है. किसान श्रीकांत पांडेय, पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह व जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण सरसों में लाही लग रही है. कृषि विभाग द्वारा किसानों को रबी फसल में डालने के लिए कोई कीटनाशक दवा मुहैया नहीं कराया जा रहा है. इसके कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. पता चला है कि अहिरारी, मलवां, बेल व सननपुरा के क्षेत्र में धान की फसल के समय खेतों नहर की पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों की रबी फसल उगाने में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >