सेविका-सहायिका का जिला सम्मेलन 29 को

सेविका-सहायिका का जिला सम्मेलन 29 को औरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय सेविका सहायिका संघ की एक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान जिले भर से पहुंची सेविका-सहायिकाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि संघ का जिला सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे […]

सेविका-सहायिका का जिला सम्मेलन 29 को औरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय सेविका सहायिका संघ की एक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान जिले भर से पहुंची सेविका-सहायिकाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि संघ का जिला सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे टाल दिया गया है. अब यह जिला सम्मेलन 29 दिसंबर को टाउन हॉल में होगा. इस मौके पर जिले के तमाम सेविका-सहायिकाओं से भाग लेने की अपील की गयी है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है. जिला सम्मेलन के माध्यम से सेविका-सहायिकाओं से संबंधित मांग भी रखी जायेगी. बैठक में प्रवक्ता शिव कुमार राम, विभा कुमारी, सचिव रवींद्र कुमार, बसंती देवी, संजूबाला, आलम आरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >