शहर के वार्ड नंबर सात में रास्ते विवाद को लेकर हंगाम महिला-पुरुष उतरे सड़क पर कर्मा रोड को एक व्यक्ति के क्षतिगस्त करने पर बढ़ा विवाद सीओ व थानाध्यक्ष ने मामले को कराया शांत(फोटो नंबर-16,17)कैप्शन- वार्ड सात में विवाद के बाद लगी लोगो की भीड़, सड़क का श्रमदान से निर्माण करते मुहल्लेवासी(पेज तीन का लीड) औरंगाबाद (नगर)शहर के वार्ड नंबर सात में रास्ता को लेकर रविवार को उस समय विवाद उत्पन्न हो गया, जब एक व्यक्ति ने पहले के रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोग काफी उतेजित हो गये. दर्जनों महिलाएं के साथ पुरुष सड़क पर उतर आये और पहले से बनी सड़क को क्षतिग्रस्त करने को लेकर हंगामा करने लगे. स्थानीय लोगों ने कहा कि झरी हाउस के समीप से जो सड़क गुजरी हुई है. वह काफी पुरानी है. कर्मा रोड से ही लोगों का आना जाना रहता है. बावजूद कर्मा भगवान गांव के कालू सिंह ने कुछ दिन पहले बुलडोजर लगाकर रास्ता को अवरूद्ध कर दिया. इसके कारण मुहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी. जब तक रास्ता का निर्माण पूर्ण रूप से नहीं कराया जायेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इधर, मुहल्ले के लोग क्षतिग्रस्त किये गये सड़क को श्रमदान से बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. वहीं घटना की सूचना पाकर सदर सीओ शंकर लाल विश्वास, नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह दल-बल के साथ कर्मा रोड पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत कर मामला का शांत कराया. इस दौरान सीओ ने कहा कि जमीन किसकी है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल हंगामा को टाल दें. तब जाकर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए. सीओ ने कहा कि थाने में दोनों पक्षों की बैठक बुलायी गयी है, इसके बाद आगे का हल निकाला जायेगा. फिलहाल दोनों पक्षों को कार्य करने से रोका गया है. वहीं वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद विनोद ठाकुर ने कहा कि जिस रास्ता को अवरुद्ध किया गया है वह आज नहीं बल्कि कई वर्षों से है. हंगामा करने के उद्देश्य से इस तरह का विवाद उत्पन्न किया जा रहा है.
शहर के वार्ड नंबर सात में रास्ते विवाद को लेकर हंगाम
शहर के वार्ड नंबर सात में रास्ते विवाद को लेकर हंगाम महिला-पुरुष उतरे सड़क पर कर्मा रोड को एक व्यक्ति के क्षतिगस्त करने पर बढ़ा विवाद सीओ व थानाध्यक्ष ने मामले को कराया शांत(फोटो नंबर-16,17)कैप्शन- वार्ड सात में विवाद के बाद लगी लोगो की भीड़, सड़क का श्रमदान से निर्माण करते मुहल्लेवासी(पेज तीन का लीड) […]
