अहियापुर में ठंड से वृद्ध की मौत

अहियापुर में ठंड से वृद्ध की मौत हसपुरा(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव में एक वृद्ध की मौत ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, रामजन्म सिंह 60 वर्ष के थे. शनिवार की शाम वे काम करने के बाद सोने जा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. तत्काल उन्हें इलाज के लिए […]

अहियापुर में ठंड से वृद्ध की मौत हसपुरा(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव में एक वृद्ध की मौत ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, रामजन्म सिंह 60 वर्ष के थे. शनिवार की शाम वे काम करने के बाद सोने जा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. तत्काल उन्हें इलाज के लिए हसपुरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि ठंड के कारण उनकी मौत हुई है. आस-पास के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों भी दो महिलाओं की मौत ठंड लगने से हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >