परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास औरंगाबाद (नगर). ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बोधगया गये. परिभ्रमण दल का रवाना विद्यालय के संस्थापक शंभु प्रसाद व निदेशक अभिषेक कुमार ने झंडी दिखा कर किया. इस मौके पर संस्थापक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण पर जाने से कई तरह की जानकारी मिलती है. इसके साथ ही कई ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों को देखने व समझने का भी मौका मिलता है. परिभ्रमण पर जाने से छात्राओं को मानसिक तथा बौद्धिक विकास भी बढ़ता है. निदेशक ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ घुमने का भी मौका मिलना चाहिये. विद्यालय में पढ़ाई से ही नहीं बल्कि बाहर घुमने से भी छात्र-छात्राओं के अंदर कई तरह की जिज्ञासाएं जगती है. इस मौके पर शिक्षकों के अलावे दर्जनो छात्र-छात्राएं शामिल थी.
परभ्रिमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास
परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास औरंगाबाद (नगर). ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बोधगया गये. परिभ्रमण दल का रवाना विद्यालय के संस्थापक शंभु प्रसाद व निदेशक अभिषेक कुमार ने झंडी दिखा कर किया. इस मौके पर संस्थापक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण पर जाने […]
