बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रफीगंज के विभिन्न गांवों में छापामारी अभियान चलाया. इसमें फीता बिगहा के सकीना बनो पर 14 हजार 473 रुपये, मंटू पासवान पर 10 हजार 361 रुपये, देवराज शर्मा पर 10 हजार 368 रुपये एवं केराप के हकीमचक के मो रोशन पर 14 हजार 742 रुपये जुर्माना लगाते हुए विद्युत अधिनियम के तहत रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सहायक विद्युत अभियंता सकलदीप मंडल ने बताया कि उक्त लोग बिजली की चोरी कर रहे थे. इस अभियान में सहायक विद्युत अभियंता शहरी सुनील कुमार, ग्रामीण रवि कुमार, दीपक कुमार व श्रवण प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे.
बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी
बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रफीगंज के विभिन्न गांवों में छापामारी अभियान चलाया. इसमें फीता बिगहा के सकीना बनो पर 14 हजार 473 रुपये, मंटू पासवान पर 10 हजार 361 रुपये, देवराज शर्मा पर 10 हजार 368 रुपये एवं केराप के हकीमचक के मो रोशन पर […]
