दो माह पहले मारपीट में जख्मी हुई महिला की मौत

दो माह पहले मारपीट में जख्मी हुई महिला की मौत दाउदनगर (अनुमंडल) करीब दो माह पहले मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार टोला भीनक बिगहा निवासी डोमनी कुंवर की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज […]

दो माह पहले मारपीट में जख्मी हुई महिला की मौत दाउदनगर (अनुमंडल) करीब दो माह पहले मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार टोला भीनक बिगहा निवासी डोमनी कुंवर की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बाबूलाल महतो की 60 वर्षीया पत्नी डोमनी कुंवर के साथ 17 अक्तूबर को मारपीट की घटना घटी थी. डोमनी कुंवर ने दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी संख्या 224/15 में महेशी महतो, अरुण कुमार व सुधीर कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव में वोट देने को लेकर आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता का आरोप था कि विधानसभा चुनाव में मैंने माले को वोट दिया था और आरोपितों ने रोक कर पूछा कि पंखा छाप को वोट क्यों नहीं दिया. मेरे द्वारा यह कहने पर कि मेरा वोट है जिसे देना था दे दिया. इसी बात पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला का इलाज बाहर चल रहा था. बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों का आरोप है कि मारपीट की घटना में बुरी तरह घायल होने के कारण ही उसकी मौत हुई है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >