एसडीओ के आदेश के बाद भी नहीं हटा सतबहिनी मंदिर से अतक्रिमण

एसडीओ के आदेश के बाद भी नहीं हटा सतबहिनी मंदिर से अतिक्रमण फोटो नंबर-36,परिचय-सतबहिनी मंदिर के समक्ष व्यवसायियों का अतिक्रमणअंबा (औरंगाबाद) एसडीओ के आदेश के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सतबहिनी स्थान से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका. दुकानदार आज भी अपनी दुकान पूर्व की तरह मंदिर व एनएच के भूमि पर लगाये […]

एसडीओ के आदेश के बाद भी नहीं हटा सतबहिनी मंदिर से अतिक्रमण फोटो नंबर-36,परिचय-सतबहिनी मंदिर के समक्ष व्यवसायियों का अतिक्रमणअंबा (औरंगाबाद) एसडीओ के आदेश के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सतबहिनी स्थान से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका. दुकानदार आज भी अपनी दुकान पूर्व की तरह मंदिर व एनएच के भूमि पर लगाये हुए है. इससे पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग करने में परेशानी होती है. साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. आर्द्रा नक्षत्र के मेला, नवरात्र, पूर्णिमा आदि पर्व त्योहार के अवसर पर तो यहां हजारों की संख्या में श्रद्वालु जुटते हैं. ऐसे स्थिति में लोगों को खड़ा होने का भी जगह नहीं मिलता है. इतना ही नहीं लगन के दिनों में प्रतिदिन दर्जनों शादियां भी मंदिर परिसर में संपन्न होती है. इन समस्याओं को लेकर गत दिनों सतबहिनी मंदिर न्यास समिति की बैठक में एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद को अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया था. एसडीओ ने इस पर पहल करते हुए खुद सभी दुकानदारों को अपना दुकान उचित जगह पर लगाने का निर्देश दिया था. एसडीओ के निर्देश के बाद भी न तो व्यवसायी अपनी दुकानें हटायी और न ही स्थानीय प्रशासन इस पर पहल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >