शहीद जगदेव चौधरी फुटबॉल टूर्नामेंट तीन से

शहीद जगदेव चौधरी फुटबॉल टूर्नामेंट तीन से औरंगाबाद (ग्रामीण)रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत के बदोपुर हाइस्कूल के खेल मैदान में शहीद जगदेव चौधरी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए गोरडीहा पंचायत के मुखिया सह टूर्नामेंट के संरक्षक एस शहजादा शाही ने बताया कि तीन जनवरी को टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ […]

शहीद जगदेव चौधरी फुटबॉल टूर्नामेंट तीन से औरंगाबाद (ग्रामीण)रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत के बदोपुर हाइस्कूल के खेल मैदान में शहीद जगदेव चौधरी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए गोरडीहा पंचायत के मुखिया सह टूर्नामेंट के संरक्षक एस शहजादा शाही ने बताया कि तीन जनवरी को टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होगा. 16 टीम इसमें भाग ले रहीं हैं. पहले चरण में लिग मैच होगा. इसके बाद क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल की तिथि निर्धारित की जायेगी. इस आयोजन के पीछे एक मात्र उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना. फुटबॉल के क्षेत्र में हमारे देश की स्थिति बेहतर नहीं है. ऐसे आयोजन से अगर बेहतर प्रतिभा सामने आते हैं तो देश स्तर पर खिलाड़ी बेहतर कर सकते हैं. प्रभात क्लब द्वारा आयोजन से संबंधित एक कमेटी गठित की गयी है. जिसका अध्यक्ष रामाशीष दास और सचिव प्रमोद चौधरी को बनाया गया है. 12 सदस्यीय कमेटी में पंचायत स्तर के लोगों को रखा गया है जो टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका निभायेंगे. जानकारी के अनुसार, बदोपुर हाइस्कूल के मैदान में प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन होता है. हजारों लोग इस आयोजन में पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >