धान की खरीद नहीं होने से किसान चिंतित सरकार ने नहीं की बोनस की घोषणा(फोटो नंबर-20)कैप्शन- प्रमोद सिंह औरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में पैक्सों द्वारा धान की खरीद नहीं होने से किसान चिंतित हैं. किसान सही समय पर अपने खेतों से धान खलीहान में पहुंचा दिया. अब किसानों का इंतजार सरकार द्वारा धान खरीद की. ये बातें शुक्रवार को रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोजपा नेता प्रमोद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा धान के बोनस पर भी घोषणा नहीं की गयी है. किसान किसी तरह बिचौलिये के हाथ अपने धान को बेच कर खर्च निकाल रहे हैं. प्रमोद सिंह ने कहा कि किसानों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. इस रवैये को नहीं चलने दिया जायेगा. किसानों की समस्या को लेकर वरीय अधिकारियों से मिला जायेगा. अगर नहीं सुनवायी हुई तो आगे किसानों की हर समस्याओं को देखते हुए आंदोलन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार पर किसानों का विश्वास था कि अब धान की खरीद की अच्छे कीमत मूल्यों मिलेगा.
धान की खरीद नहीं होने से किसान चिंतित
धान की खरीद नहीं होने से किसान चिंतित सरकार ने नहीं की बोनस की घोषणा(फोटो नंबर-20)कैप्शन- प्रमोद सिंह औरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में पैक्सों द्वारा धान की खरीद नहीं होने से किसान चिंतित हैं. किसान सही समय पर अपने खेतों से धान खलीहान में पहुंचा दिया. अब किसानों का इंतजार सरकार द्वारा धान खरीद […]
