बटाइदारों की धान खरीदने की गारंटी करे सरकार : माले दाउदनगर (अनुमंडल). भाकपा माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह व राज्य स्थायी समिति सदस्य अनवर हुसैन ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन को धान अधिप्राप्ति के मामले में जिले के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेज कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. 67 प्रतिशत बटाई, मनी व पट्टे पर खेती करने वाले गरीबों व भूमिहीन किसानों के धान की खरीद भी सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि प्रकृति की मार में भी जिन बटाइदारों ने कृषि उत्पादन के महान व जोखिम काम को अंजाम दिया है उन गरीब किसानों का लाभकारी मूल्य के साथ जब तक धान खरीद सुनिश्चित नहीं की जायेगी तब तक बिचौलियों की धांधली से किसानों को नहीं बचाया जा सकता है.
बटाइदारों की धान खरीदने की गारंटी करे सरकार : माले
बटाइदारों की धान खरीदने की गारंटी करे सरकार : माले दाउदनगर (अनुमंडल). भाकपा माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह व राज्य स्थायी समिति सदस्य अनवर हुसैन ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन को धान अधिप्राप्ति के मामले में जिले के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने […]
