बाइक व साइकिल की टक्कर में महिला की मौत हसपुरा(औरंगाबाद).दाउदनगर-पटना रोड में ठाकुर बिगहा व कलेर के बीच बाइक व साइकिल सवार के बीच हुई टक्कर में हसपुरा शहर के दक्षिणी मुहल्ला निवासी शालिग्राम मिश्र की 48 वर्षीय पत्नी कलावती देवी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह की है. महिला अपनी बहन के पुत्र के साथ बाइक से मायके बेलाव मनपुरा से हसपुरा लौट रही थी,इसी क्रम में साइकिल सवार से बाइक की टक्कर हो गयी,जिससे कलावती गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए हसपुरा रेफरल अस्पताल में लाया गया,जहां उसकी मौत हो गयी.
बाइक व साइकिल की टक्कर में महिला की मौत
बाइक व साइकिल की टक्कर में महिला की मौत हसपुरा(औरंगाबाद).दाउदनगर-पटना रोड में ठाकुर बिगहा व कलेर के बीच बाइक व साइकिल सवार के बीच हुई टक्कर में हसपुरा शहर के दक्षिणी मुहल्ला निवासी शालिग्राम मिश्र की 48 वर्षीय पत्नी कलावती देवी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह की है. महिला अपनी बहन के […]
