खिलाड़ियों की समस्याओं को उठायेंगे विधानसभा में : विधायकओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को संजय शर्मा की स्मृति में फुटबॉल मैच सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक राजाराम सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा कांत शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनारिक राम ने की. उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय संजय शर्मा के तैल चित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. तरारी विधायक ने कहा कि किसानों व खिलाड़ियों की समस्याओं पर विधानसभा में आवाज उठायेंगे. मुख्य अतिथि ने दाउदनगर व ओबरा के खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए खेल का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेल की भावना से खेले. इस मौके पर विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया. इस मौके पर डाॅ अरविंद शर्मा, शिक्षक कमलेश कुमार विकल, धर्मेंद्र कुमार, छोटू शर्मा, अधिवक्ता विजय शर्मा उपस्थित थे.————————-छात्रा के निधन पर शोकसभा ओबरा.प्रखंड के कारा मध्य विद्यालय में गुरुवार को छात्रा के निधन पर शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने की. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, रसोइया शोकसभा में शामिल थे. दो मिनट का मौन रख कर छात्रा की मृत आत्मा की शांति की कामना की गयी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुरमाइन निवासी दुधेश्वर प्रसाद की पुत्री अनिता कुमारी का आकस्मिक निधन गांव में हो गया है.
खिलाड़ियों की समस्याओं को उठायेंगे विधानसभा में : विधायक
खिलाड़ियों की समस्याओं को उठायेंगे विधानसभा में : विधायकओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को संजय शर्मा की स्मृति में फुटबॉल मैच सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक राजाराम सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर […]
