पदाधिकारी ही असुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा हाल : प्रमोद

पदाधिकारी ही असुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा हाल : प्रमोद फोटो नंबर-2,परिचय- प्रमोद कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.लोजपा के वरिष्ठ नेता व रफीगंज विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिस तरह औरंगाबाद में प्रशासन के पदाधिकारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उससे […]

पदाधिकारी ही असुरक्षित, तो आम जनता का क्या होगा हाल : प्रमोद फोटो नंबर-2,परिचय- प्रमोद कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.लोजपा के वरिष्ठ नेता व रफीगंज विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिस तरह औरंगाबाद में प्रशासन के पदाधिकारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उससे यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि बिहार में जंगलराज एक बार फिर दिखायी देने लगा है. देव प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सात दिसंबर की रात औरंगाबाद में जानलेवा हमला किया गया,12 दिसंबर को नगर पंचायत नवीनगर में कार्यपालक पदाधिकारी व सीटी मैनेजर को धमकी दी गयी. 15 दिसंबर को देव में जनता दरबार लगा रहे सीओ को हत्या करने की धमकी दी गयी. इस तरह की घटनाओं से यहां के पदाधिकारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है,तो आम जनता की स्थिति क्या हो सकती है. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार अभी तक अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. लोजपा इन सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र ही आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >