शहर से एक और बोलेरो ले गये चोर

शहर से एक और बोलेरो ले गये चोर औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गये हैं. लगातार वाहन चोरी से शहरवासियों में दहशत है. बुधवार की रात शाहपुर अखांडा से एक बोलेरो की चोरी चोरों ने कर ली. शाहपुर अखांडा निवासी संजय सिंह अपने घर के आगे बोलेरो […]

शहर से एक और बोलेरो ले गये चोर औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गये हैं. लगातार वाहन चोरी से शहरवासियों में दहशत है. बुधवार की रात शाहपुर अखांडा से एक बोलेरो की चोरी चोरों ने कर ली. शाहपुर अखांडा निवासी संजय सिंह अपने घर के आगे बोलेरो वाहन नंबर बीआर 26 सी 8322 खड़ा किये थे. रात में चोर उसे लेकर फरार हो गये. सुबह उठे तो देख की वाहन घर के आगे नहीं है. इनके द्वारा आसपास उन्होंने खोजबीन की. कहीं पता नहीं चला तो इसकी जानकारी नगर थाने में दी. लेकिन पुलिस अभी तक केवल खानापूर्ति कर रही है. इस संबंध में एसपी बाबू राम ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वाहन चोर गिरोह को चिह्नित करें. लेकिन लापरवाही के कारण गिरोह पकड़े नहीं गये हैं. डीएसपी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का होगा गठन : एसपी ने शहर में लगातार वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि अब इस पर नियंत्रण पाना जरूरी हो गया है. शीघ्र ही डीएसपी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा और फिर वाहन चोर गिरोह को कानून के शिकंजे में कसा जायेगा. पुलिस के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है, अब इसे अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे और लोगों को निश्चित रूप से राहत दिलाऊंगा. शहर से चोरी दर्जनों वाहन अब तक नहीं मिले : शहर में वाहन मालिकों की नींद वाहन चोर गिरोह ने उड़ा दी है. हर एक दो दिन पर वाहन चोर गिरोह दो पहिये व चारपहिये वाहन को जिस तरह से चोरी कर रहे हैं, उससे यह कहना यह गलत नहीं होगा कि औरंगाबाद शहर में लोगों का वाहन सुरक्षित नहीं है. बुधवार की रात शाहपुर मुहल्ले से हुई बोलेरो चोरी की घटना से पहले पशुपालन कार्यालय परिसर, न्यायालय गेट, मुख्य डाक घर परिसर, एसबीआइ परिसर, ओवरब्रिज, सिन्हा कॉलेज मोड़, टिकरी मोड़, जय प्रकाश नगर, चितौड़ नगर, वीर कुवर सिंह नगर, धर्मशाला मोड़ से दर्जनों दो पहिये व चार पहिये वाहन की चोरी हुई है. पिपरडीह गांव में तो कुछ ही अंतराल पर दो बोलेरो चोरी हो गयी थी. लेकिन, अब तक नगर थाने की पुलिस वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >