गोह के मरही धाम से चोरो ने उखाड़ी प्राचीन मूर्ति, विरोध मंे ग्रामीणों ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन(फोटो नंबर-15,16,17)कैप्शन-मंदिर में इसी जगह पर से चोरो ने कवाड़ी मूर्ति, मूर्ति का फाइल फोटो, आक्रोशितों के समझाते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी(पेज वन) ¨fûSXe ¦f¹fZ IYf»fZ IYe ¸fcd°fʹfûÔ IYe IYe¸f°f »ffJû ¸fZÔऔरंगाबाद(ग्रामीण):औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के मरही धाम मंदिर से अज्ञात चोरो ने मां सिंहवासिनी और भृगुऋषि के अति प्राचीन मूर्ति को उखाड़कर चोरी कर ली. घटना बुधवार की रात की है. इस घटना के विरोध में मरही धाम के आस-पास के लगभग आधे दर्जन गांव के लोगों ने गोह-गया मुख्य पथ में हमीदनगर मोड़ के समीप सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन व सरकार के विरूद्ध आक्रोशित नारे लगाये. लगभग चार घंटे के बाद एसडीओ राकेश कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार द्वारा दी गयी कार्रवाई की आश्वासन के बाद आक्रोशित शांत हुये. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार मरही धाम स्थित मंदिर में मां सिंहवासिनी के चार फुट और भृगुऋषि के ढाई फुट की प्रतिमा स्थापित थी. हमेशा की तरह संध्या बेला में भगवान को भोग लगाकर मंदिर के पुजारी ने मंदिर को बंद कर चले गये थे. रात्रि में चोर पहुंचे और मंदिर का ताला तोड़कर दोनो प्रतिमाओं के चारो तरफ से खोदकर उसे उखाड़ ली और फिर चोरी कर चलते बने. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब प्रतिदिन सुबह में पूजा करने पहुचने वाले निरपुर के गणेश कुमार मंदिर पहुंचे. मूर्ति को गायब देखकर इसकी सूचना गणेश ने आस-पास के ग्रामीणों की दी. देखते-देखते पूरे भुरकुंडा पंचायत में मूर्ति चोरी का मामला आग की तरह फैल गयी. हजारो की संख्या में लोग मरही धाम पहुंचे और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. सुबह आठ बजे के करिब गोह थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, बंदेया थानाध्यक्ष चंदन कुमार और सीओ सुनिल कुमार दल बल के साथ पहुचे और मामले की छानबीन की. ग्रामीणों ने इस दौरान भी अपने आक्रोश का इजहार किया. इन पदाधिकारियों ने इसकी सूचना एसडीओ राकेश कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार को दी. दोनो पदाधिकारी कुछ ही समय बाद घटनास्थल पहंुचे और मंदिर में जाकर मामले की छानबीन की. मंदिर के पुजारी विनोद पासवान से भी पूछ ताछ की. एसडीपीओ ने इस संबंध में कहा कि ग्रामीण हरिवंश सिंह के बयान पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंदिर के पुजारी से पूछताछ की जा रही है. मंदिर से चोरी गयी प्रतिमा काले पत्थर का है जो काफी पुराना, इसके कीमत का आकलन कर पाना मुश्किल है. पुलिस मूर्ति के बरामदगी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि जल्द ही हम मूर्ति बरामद की दिशा में पहुंच जायेंगे. इधर एसडीओ का कहना है कि घटना की गंभीरता से तहकीकात की जा रही है. मूर्ति काफी प्राचीन थी. मंदिर के पुजारी से पुलिस पूछ ताछ कर रही है.
गोह के मरही धाम से चोरो ने उखाड़ी प्राचीन मूर्ति, विरोध मंे ग्रामीणों ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन(फोटो नंबर-15,16,17)कैप्शन-मंदिर में इसी जगह पर से चोरो ने कवाड़ी मूर्ति, मूर्ति का फाइल फोटो, आक्रोशितों के समझाते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी(पेज वन)
गोह के मरही धाम से चोरो ने उखाड़ी प्राचीन मूर्ति, विरोध मंे ग्रामीणों ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन(फोटो नंबर-15,16,17)कैप्शन-मंदिर में इसी जगह पर से चोरो ने कवाड़ी मूर्ति, मूर्ति का फाइल फोटो, आक्रोशितों के समझाते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी(पेज वन) ¨fûSXe ¦f¹fZ IYf»fZ IYe ¸fcd°fʹfûÔ IYe IYe¸f°f »ffJû ¸fZÔऔरंगाबाद(ग्रामीण):औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र […]
