सुरक्षा प्रहरी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभफोटो नंबर-26,परिचय-उद्घाटन करते मुखिया भगवान सिंहदाउदनगर ( अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित संसा रोड में सुरक्षा प्रहरी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह ने किया. केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुखिया ने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार गरीबों, दलितों, शोषितों का सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है. दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत बिहार महादलित विकास मिशन को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है. दशरथ मांझी को किसी राजनीतिक दल ने सम्मान देने का काम नहीं किया. नीतीश कुमार ने उन्हें न सिर्फ मुख्यमंत्री की अपनी कुरसी पर बैठाया, बल्कि उनके नाम पर कौशल विकास कार्यक्रम भी प्रारंभ किया. इससे महादलितों, कमजोरों व अशिक्षित लोगों को जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव संतोष कुमार पटेल व शिव कुमार पटेल ने बताया कि तीन-तीन महीने का प्रशिक्षण दो समूह को दिया जायेगा. हर समूह में 40 की संख्या होगी. राज्य सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार प्रशिक्षण भूतपूर्व सैनिक ब्रजकिशोर सिंह व अमरनाथ सिंह देंगे.
सुरक्षा प्रहरी प्रशक्षिण केंद्र का शुभारंभ
सुरक्षा प्रहरी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभफोटो नंबर-26,परिचय-उद्घाटन करते मुखिया भगवान सिंहदाउदनगर ( अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित संसा रोड में सुरक्षा प्रहरी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह ने किया. केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुखिया ने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार गरीबों, दलितों, शोषितों […]
