सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,एक जख्मी औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज मगध मेडिकल कालेज गया में चल रहा है. घटना मंगलवार की रात आठ बजे के करीब की है. मिली जानकारी के अनुसार, अंजनवा गांव के जिम्मेदार यादव मदनपुर बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का काम करता था. दुकान बंद करने के उपरांत गांव के ही सुरेंद्र यादव के साथ अपने घर पैदल लौट रहा था. इसी क्रम में शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए मदनपुर पीएचसी में ले जाया गया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को गया रेफर कर दिया. इलाज के दौरान जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,एक जख्मी
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,एक जख्मी औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज मगध मेडिकल कालेज गया में […]
