टोका फंसा कर लाइट जलाते हैं लोग

टोका फंसा कर लाइट जलाते हैं लोग फोटो नंबर-7, परिचय-रफीगंज(औरंगाबाद).डाॅ विजय सिंह महाविद्यालय, रफीगंज के प्रांगण के ऊपर से जर्जर बिजली तार गुजरने से कभी भी हादसे हो सकते हैं. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण विद्यालय प्रांगण स्थित पोल से टोका फंसा कर मुहल्लेवाले लाइन जलाते हैं. जबकि महज 10 कदम की दूरी पर […]

टोका फंसा कर लाइट जलाते हैं लोग फोटो नंबर-7, परिचय-रफीगंज(औरंगाबाद).डाॅ विजय सिंह महाविद्यालय, रफीगंज के प्रांगण के ऊपर से जर्जर बिजली तार गुजरने से कभी भी हादसे हो सकते हैं. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण विद्यालय प्रांगण स्थित पोल से टोका फंसा कर मुहल्लेवाले लाइन जलाते हैं. जबकि महज 10 कदम की दूरी पर बिजली विभाग के एसडीओ का कार्यालय है. इस संबंध में प्राचार्य सत्य नारायण सिंह ने बताया कि इस पोल को हटाने के लिए कई बार विभाग को कहा गया है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं जा रहा है. इस महाविद्यालय में लगभग तीन हजार छात्र-छात्राएं हैं. जर्जर तार होने के कारण कभी भी बिजली के स्पर्श में आ सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. उन्होंने बताया कि इसी जर्जर तार से टोका फंसा कर मुहल्ले के कई घरों में लाइन का उपयोग किया जाता है. उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द तार हटाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >