शिव मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए मछली पालन

शिव मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए मछली पालन नवीनगर.नगर पंचायात नवीनगर के वार्ड संख्या 11 में कोसडिहरा गांव स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर तालाब में मछली पालन के लिए बिचड़ा डाला गया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में मछली पालन से हुई आय से शिव मंदिर का जीर्णोद्धार […]

शिव मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए मछली पालन नवीनगर.नगर पंचायात नवीनगर के वार्ड संख्या 11 में कोसडिहरा गांव स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर तालाब में मछली पालन के लिए बिचड़ा डाला गया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में मछली पालन से हुई आय से शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इस संबंध में कोसडीहरा गांव के सभी लोगों को सहयोग करने व मंदिर का भव्य निर्माण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने की अपील की है. आस्था व विश्वास का प्रतीक शिव मंदिर परिसर को पूरी तरह से सुसज्जित कर फूल लगाने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >