कांडी हाइस्कूल परिसर से बिजली तार हटाने की मांग

कांडी हाइस्कूल परिसर से बिजली तार हटाने की मांग नवीनगर(औरंगाबाद).प्रखंड के उच्च विद्यालय, कांडी के परिसर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजरा है,जिससे कभी भी हादसे से बच्चे सहमे रहते हैं. इस समस्या के प्रति किसी का भी ध्यान नहीं है. विद्यालय में भवन का भी अभाव है. विद्यालय परिसर से बिजली तार […]

कांडी हाइस्कूल परिसर से बिजली तार हटाने की मांग नवीनगर(औरंगाबाद).प्रखंड के उच्च विद्यालय, कांडी के परिसर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजरा है,जिससे कभी भी हादसे से बच्चे सहमे रहते हैं. इस समस्या के प्रति किसी का भी ध्यान नहीं है. विद्यालय में भवन का भी अभाव है. विद्यालय परिसर से बिजली तार गुजरने के कारण भवन का निर्माण बाधित है. प्रधानाध्यापक नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली तार को हटाने से संबंधित पावर सब स्टेशन नवीनगर एसडीओ व जेइ से मिले और आवेदन भी दिये. इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. भवन के अभाव में विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बिजली विभाग अधिकारियों की मनमानी के कारण विद्यालय भवन का निर्माण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने विद्यालय परिसर से जल्द बिजली तार हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >