दाउदनगर (अनुमंडल) : सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को स्थानीयप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी मोटरसाइकिल सवार द्वारा पहुंचा कर छोड़ दिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलौती निवासी 60 वर्षीयदेवशरण ठाकुर के रूप में की गयी है.
जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना कब और कहां हुई इसका पता नहीं चल पाया है. पीएचसी सूत्रों ने बताया कि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने घायल व्यक्ति को पहुंचा कर छोड़ दिया.
