औरंगाबाद में डायन बताकर 60 वर्षीय महिला से मारपीट

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय महिला को डायन बताकर पीटा गया. पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के बलार पंचायत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर कासमा थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की शाम करीब 5 बजे की है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव की तेतरी देवी, विनय यादव तथा दो अन्य लोगों ने उन्हें डायन कहकर गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया. आरोप यह भी है कि सभी आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satyendra kr pathak

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >