औरंगाबाद (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रावल बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
जख्मी पवन गिरि, हरिद्वार गिरि, उग्रसेन गिरि, अलखदेव गिरि, बैकुंठ गिरि, शैलेश गिरि, अजीत गिरि को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यह घटना गुरुवार की सुबह की है. जख्मी बैकुंठ गिरि ने बताया कि साढ़े तीन कट्ठा जमीन विवाद को लेकर गांव के ही हरिहर गिरि, अलखदेव गिरि, उग्रसेन गिरि, पवन गिरि ने घर में घुस कर मारपीट की है.
जमीन संबंधित विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है. इधर, जख्मी पवन गिरी का कहना है कि बैकुंठ गिरि, शैलेश गिरि, अजीत गिरि ने बेवजह मारपीट की है. नगर थाना पुलिस ने सभी जख्मियों का फर्द बयान लिया है. पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद पूर्व से चला आ रहा है. इधर, जख्मियों को देखने से पता चलता है कि मारपीट की घटना में लाठी डंडे का उपयोग किया गयाहै.
