चोरों के भय से हो रहा रतजागा

नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के सभी गांवों में एक सप्ताह से अफवाहों से परेशान हैं. रोज शाम होते ही चोर हो चोर हो जैसी अफवाहों से गांव के लोग रात भर जगे–जगे रात बिता रहे हैं. कई गांवों में तो ग्रामीण टीम बना कर पहरेदारी शुरू कर दिये हैं. अभी तक टंडवा, नवीनगर, माली व […]

नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के सभी गांवों में एक सप्ताह से अफवाहों से परेशान हैं. रोज शाम होते ही चोर हो चोर हो जैसी अफवाहों से गांव के लोग रात भर जगेजगे रात बिता रहे हैं. कई गांवों में तो ग्रामीण टीम बना कर पहरेदारी शुरू कर दिये हैं.

अभी तक टंडवा, नवीनगर, माली खैरा थाना क्षेत्र के आधे से अधिक गांवों में चोरों को आने उन्हें पकड़ने के लिए चोर हो का शोर सुनाई देने लगता है, लेकिन पूछने पर हर कोई यही कहता है कि बगल के गांव से चोरचोर की आवाज सुन हमलोग भी चोर हो कि आवाज लगाने लगे.

कुछ लोगों की माने, तो चोरों की संख्या दर्जनों से लेकर सैकड़ों में बतायी जा रही है तथा शाम ढलते ही गांवों में आने की बात कहते हैं. कुछ लोग चोरों द्वारा वाहन का इस्तेमाल करने की भी बात कहते हैं. जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने चोर की आशंका पर फेरी कर चुड़ी बेचने वालों को पकड़ कर पिटाई की. बाद में फेरी वाले की पहचान होने पर छोड़ा गया.

वहीं नवीनगर स्टेशन से उतर कर अपने बहनोई के घर सिमरी भेद गांव जाने के क्रम में एक युवक को बुरी तरह पिटाई किया गया, जिसकी पहचान सिमरी भेद निवासी सत्येंद्र सिंह द्वारा किये जाने पर नवीनगर के एक निजी क्लिनिक में भरत करा कर इलाज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >