अभी भी डिप्टी सीएम हैं मोदी!

औरंगाबाद (ग्रामीण) : भाजपा–जदयू गंठबंधन टूटे 76 दिन बीत चुके है.भाजपा कैडर के मंत्री सरकार से हटाये जा चुके है, लेकिन अभी भी औरंगाबाद में सरकारी होर्डिंग में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विराजमान दिख रहे है. जिला मुख्यालय के इनडोर स्टेडियम पर एक विशाल होर्डिग लगा है. यह होर्डिग बिहार लोक सेवाओं के अधिकार […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : भाजपाजदयू गंठबंधन टूटे 76 दिन बीत चुके है.भाजपा कैडर के मंत्री सरकार से हटाये जा चुके है, लेकिन अभी भी औरंगाबाद में सरकारी होर्डिंग में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विराजमान दिख रहे है.

जिला मुख्यालय के इनडोर स्टेडियम पर एक विशाल होर्डिग लगा है. यह होर्डिग बिहार लोक सेवाओं के अधिकार की जानकारी दे रहा है. उसमें दो तसवीरें है एक सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जी का और दूसरा सुशील कुमार मोदी जी का.

इस होर्डिग पर जब लोगों की निगाहें पहुंच रही है, तो अभी भी नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी आमनेसामने दिख हैं. अधिकतर लोग तो इस होर्डिग को देख कर दिग्भ्रमित हो जा रहे हैं कि कहीं अभी सुशील मोदी ही उप मुख्यमंत्री तो नहीं है. यह हास्य का विषय भी बन गया है.

वैसे इनडोर स्टेडियम पर कई होर्डिग सरकारी योजनाओं से संबंधित लगे हैं, लेकिन सुशील कुमार मोदी को होर्डिग पर देख कर लोगों को आश्चर्य हो रहा है. अब इसे किसी लापरवाही कहा जाये, समझना मुश्किल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >