फाइनल में औरंगाबाद की टीम हारीओबरा (औरंगाबाद) ओबरा प्रखंड में आयोजित पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नरारी कला की टीम ने औरंगाबाद की टीम को हरा कर विजेता बनी. गुरुवार को ओबरा हाइस्कू ल के मैदान पर हुए फाइनल मैच में नरारी कला व औरंगाबाद की टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. टॉस जीत कर नरारी कला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 ओवरों में 132 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम 103 रन ही आउट हो गयी. विजेता व उपविजेता टीम को एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने ट्रॉफी व नगद रुपये देकर सम्मानित किया. विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी दिया गया. औरंगाबाद की टीम के खिलाड़ी करण कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान एसपी ने कहा कि इस तरह के खेल से समाज में सौहार्द कायम होता है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में स्थानीय लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह का टूर्नामेंट औरंगाबाद में कराया जायेगा और जल्द ही पुन: फिर से ओबरा में भी टूर्नामेंट करायेगी. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया. इस मौके पर एएसपी अभियान राजेश भारती, सीआरपीएफ कमांडेंट चंदन कुमार, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनवर जावेद, बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ अनिल कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष रितुराज सिंह, उपप्रमुख मुनारिक राम व अन्य थे.
पुलिस पब्लिक टूर्नामेंट पर नरारी कला का कब्जा(फोटो नंबर-25,26)कैप्शन- विजेता को ट्राफी देते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा, उपस्थित लोग
फाइनल में औरंगाबाद की टीम हारीओबरा (औरंगाबाद) ओबरा प्रखंड में आयोजित पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नरारी कला की टीम ने औरंगाबाद की टीम को हरा कर विजेता बनी. गुरुवार को ओबरा हाइस्कू ल के मैदान पर हुए फाइनल मैच में नरारी कला व औरंगाबाद की टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. […]
