साहित्यकार के निधन पर जतायी संवेदना

हसपुरा (औरंगाबाद)मगही भाषा के प्रचंड विद्वान व साहित्यकार डॉ राम प्रसाद के निधन पर जनवादी लेखक के जिला सचिव व साहित्यकार प्रो अलखदेव प्रसाद अचल ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. शोक संवेदना प्रकट करते उन्हांेने कहा कि गरीब परिवार में पले-बढ़े डॉ राम प्रसाद सिंह ने व्याख्याता, हिंदी विभागाध्यक्ष व मगही एकेडमी बिहार […]

हसपुरा (औरंगाबाद)मगही भाषा के प्रचंड विद्वान व साहित्यकार डॉ राम प्रसाद के निधन पर जनवादी लेखक के जिला सचिव व साहित्यकार प्रो अलखदेव प्रसाद अचल ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. शोक संवेदना प्रकट करते उन्हांेने कहा कि गरीब परिवार में पले-बढ़े डॉ राम प्रसाद सिंह ने व्याख्याता, हिंदी विभागाध्यक्ष व मगही एकेडमी बिहार के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया था. स्वयं मगही एकेडमी गया के बैनर तले करीब दो दशक तक अपने पेंशन के रुपये से 10-10 हजार नगद, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर पांच-पांच साहित्यकारों को सम्मानित करते रहे थे. उन्होंने करीब 300 कहानियां, कई उपन्यास, शोध प्रबंध साहित्यों का लेखन व संपादन किया. इनके निधन से साहित्य क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रो योगेंद्र उपाध्याय, विजय अकेला, शंभु शरण सत्यार्थी सहित कई साहित्यकार व शिक्षाविद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >