एक वारंटी गिरफ्तार(तीन खबर)

दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाने की पुलिस ने शहर के चावल बाजार से राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत था. उसे दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उसके घर से गिरफ्तार किया.बेलसार की […]

दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाने की पुलिस ने शहर के चावल बाजार से राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत था. उसे दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उसके घर से गिरफ्तार किया.बेलसार की टीम बनी विजेतादाउदनगर(अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के लाला अमौना में वेलफेयर लाइब्रेरी व छात्र एकता युवा क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे मैच में अरवल जिले के रामपुर कोनी बेलसार की टीम विजेता बनी. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलसार की टीम ने 15 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी दाउदनगर प्रखंड की लाला अमौना की टीम 82 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार बेलसार की टीम ने 76 रनों से मैच जीत लिया. बेलसार के जावेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दियागया. आयोजन समिति से जुड़े भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, आयोजक राकेश कुमार शर्मा, सुजीत चंद्र पंकज, रंजीत कुमार व अन्य मौजूद थे. समिति को भंग करने की मांग दाउदनगर (अनुमंडल)महादलित विकास मंच के अध्यक्ष टुल्लु रावत ने शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 139 के अंकेक्षण समिति को भंग कर नयी समिति गठित करने की मांग की है. उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि सेविका व सहायिका की कथित मिलीभगत से समिति का गठन कर लिया गया है. उन्होंने कहा है कि यदि भंग नहीं किया गया तो मंच द्वारा आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >