औरंगाबाद (नगर)शनिवार की रात सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी के जवानों ने एएसपी अभियान राजेश भारती के नेतृत्व में टंडवा थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों व गोह थाना क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध कांबिंग ऑपरेशन चलाया. पूरी रात नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला, हालांकि पुलिस को कोई उपलब्धि नहीं मिली. एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के हर मंसूबे को नाकाम किया जायेगा.सीढ़ी से गिर कर वृद्ध महिला की मौत औरंगाबाद (नगर)नगर थाना क्षेत्र के करमा रोड स्थित महावीर नगर मुहल्ला में सीढ़ी से गिर जाने के कारण 70 वर्षीय महिला कुंती देवी की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सुबह कुंती देवी छत से नीचे उतर रही थी. इसी क्रम में वह गिर गयी. इसके बाद परिजनों द्वार इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
नक्सलियों के विरुद्ध चला कांबिंग ऑपरेशन
औरंगाबाद (नगर)शनिवार की रात सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी के जवानों ने एएसपी अभियान राजेश भारती के नेतृत्व में टंडवा थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों व गोह थाना क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध कांबिंग ऑपरेशन चलाया. पूरी रात नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला, हालांकि पुलिस को कोई उपलब्धि नहीं मिली. एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों […]
