आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया समाजिक अंकेक्षण

कुटुंबा (औरंगाबाद)सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड के सिकरिया और नौघड़ा आंगनबाड़ी केंद्रों में बैठक की गयी. सिकरिया में बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य जय प्रकाश ने की. उन्होंने केंद्र के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य के लिए सफाई जरूरी है. उन्होंने बच्चों को दिये जा रहे पोषाहार तथा लाभुकों […]

कुटुंबा (औरंगाबाद)सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड के सिकरिया और नौघड़ा आंगनबाड़ी केंद्रों में बैठक की गयी. सिकरिया में बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य जय प्रकाश ने की. उन्होंने केंद्र के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य के लिए सफाई जरूरी है. उन्होंने बच्चों को दिये जा रहे पोषाहार तथा लाभुकों को टेक होम राशन की भी समीक्षा की. उपस्थित पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र कुमार ने बच्चों को समय पर पढ़ने के लिए केंद्र में आने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने की बात कहीं. आगे कहा कि सामाजिक अंकेक्षण वर्ष में दो बार किया जाता है. इससे केंद्र में वांछित सुधार होता है. सेविका जानकी देवी ने भी केंद्र चलाने में हो रही समस्याओं के बारे में बैठक में बतायी. उपस्थित लोगों ने इसमें भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर सेविका पन्ना देवी, सहायिका फुलमतिया देवी आदि कई लोग उपस्थित थे. विदित हो कि सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया था और प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र से संबंधित विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गयी थी. कुटुंबा, अंबा व ढूढ़ा में भी सामाजिक अंकेक्षण किया गया. ढूंढा में पंचायत समिति सदस्य नमिता देवी, सेविका मृदुला देवी, कंचन पांडेय व सत्येंद्र प्रसाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >