शीतलहर से जन जीवन प्रभावित

दाउदनगर (औरंगाबाद) शीत लहर से दाउदनगर अनुमंडल के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रविवार की सुबह से ही पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड में अचानक वृद्धि हो गयी, जिसके कारण तापमान अचानक नीचे चला गया. इससे सुबह में कुहासा छाया रहा. दोपहर तक भी धूप नहीं निकल पायी. […]

दाउदनगर (औरंगाबाद) शीत लहर से दाउदनगर अनुमंडल के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रविवार की सुबह से ही पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड में अचानक वृद्धि हो गयी, जिसके कारण तापमान अचानक नीचे चला गया. इससे सुबह में कुहासा छाया रहा. दोपहर तक भी धूप नहीं निकल पायी. ठंडी हवाओं के चलते सुबह में लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे. ठंड से बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है.अचानक आयी ठंड से ऊनी कपड़ों की खरीदारी करने मंे लोग जुट गये. इसके कारण ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी रही. प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से लोग जगह-जगह अपने खर्च से व्यवस्था कर आग तापते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >