नियोजित शिक्षकों की मांग जायज

दाउदनगर (औरंगाबाद)नियोजित शिक्षकों द्वारा 22 दिसंबर को बिहार बंद करने तथा 24 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने के एलान के बाद से राजनीति काफी गरमा गयी है. वाम दलों द्वारा समर्थन मिलने से नियोजित शिक्षक काफी खुश हैं. शिक्षक 22 दिसंबर की छुट्टी रद्द करने को भी एक राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं. इससे […]

दाउदनगर (औरंगाबाद)नियोजित शिक्षकों द्वारा 22 दिसंबर को बिहार बंद करने तथा 24 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने के एलान के बाद से राजनीति काफी गरमा गयी है. वाम दलों द्वारा समर्थन मिलने से नियोजित शिक्षक काफी खुश हैं. शिक्षक 22 दिसंबर की छुट्टी रद्द करने को भी एक राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं. इससे शिक्षकों में काफी रोष है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग जायज है. सरकार को इनकी मांग मान लेनी चाहिए. लंबे अरसे से शिक्षक वेतन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार भी बराबर आश्वासन दे रही है. अब शिक्षक आंदोलन पर उतारू हो गये हैं. शिक्षकों की मांग नहीं मानने से विद्यार्थियो को काफी घटा होगा. क्योंकि शिक्षक संघों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >