(फोटो नंबर-5)कैप्शन- बैठक में उपस्थित एनएसयूआई के सदस्य

जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 28 कोएनएसयूआइ ने बैठक कर प्रतियोगिता कराने का लिया निर्णय औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संगठन के मीडिया प्रभारी अक्षय सिंह ने बताया कि […]

जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 28 कोएनएसयूआइ ने बैठक कर प्रतियोगिता कराने का लिया निर्णय औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संगठन के मीडिया प्रभारी अक्षय सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर को सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारी शीघ्र ही पूरी कर ली जायेगी. शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कोचिंग आदि से संपर्क कर वहां के छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी जायेगी. अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लें, इसके लिए उचित प्रचार-प्रसार किया जायेगा. बैठक में उपस्थित कार्यक्रम प्रमुख राहुल सिंह व जिला सचिव मोहम्मद मजहर ने बताया कि इसे सफल बनाने में संगठन के सभी सदस्य लग गये हैं. इस तरह की प्रतियोगिता मंे भाग लेने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है. इसी उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस मौके पर उपाध्यक्ष विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लवकुश, रवि कुमार, हरि कृष्ण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >