मध्याह्न भोजन बंद रहने से बच्चे कम आ रहे स्कूल

गोह (औरंगाबाद)प्रखंड के दुला बिगहा मध्य विद्यालय में डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक शंकर दयाल सिंह ने बताया कि चावल का उठाव नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में तीन कमरे हैं. तीन शिक्षक हैं. स्कूल में बच्चों की संख्या चार सौ है. बच्चों को बैठने […]

गोह (औरंगाबाद)प्रखंड के दुला बिगहा मध्य विद्यालय में डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक शंकर दयाल सिंह ने बताया कि चावल का उठाव नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में तीन कमरे हैं. तीन शिक्षक हैं. स्कूल में बच्चों की संख्या चार सौ है. बच्चों को बैठने के लिए 35 बेंच हैं. मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या कम है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को नहीं मिल पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >