(फोटो नंबर-7)परिचय- खेल प्रेमियों से परिचय लेते कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र

खेल से खिलाडि़यों को मिलता है ऊर्जा ओबरा (औरंगाबाद)उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को पुलिस-पब्लिक र्क्वाटर फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने गया व मदनपुर के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर व उसके बाद टॉस करा कर खेल का शुभारंभ कराया. गया की टीम ने टॉस […]

खेल से खिलाडि़यों को मिलता है ऊर्जा ओबरा (औरंगाबाद)उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को पुलिस-पब्लिक र्क्वाटर फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने गया व मदनपुर के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर व उसके बाद टॉस करा कर खेल का शुभारंभ कराया. गया की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि खेल से खिलाडि़यों में एक ऊर्जा मिलता है. साथ ही, पुलिस-पब्लिक के बीच मधुर संबंध कायम होगा. थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया पांच दिसंबर से शुरू टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जायेगा. यह खेल एसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर कराया जा रहा है. इस मौके पर अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत व समाजसेवी अरुण शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >