मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने की जांच (फोटो नंबर-4) परिचय- एनपीजीसी के डीजीएम एनएल जायवासवाल से पूछताछ करते डॉ शारदा शार्मा.नवीनगर (औरंगाबाद). नवीनगर अंकोरहा में बन रहे पावर प्लांट में कुछ लोगों द्वारा नौकरी देने के नाम पर रुपये की उगाही करने की शिकायत पर मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शारदा शर्मा द्वारा जांच की गयी. जांच के दौरान एनपीजीसी के डीजीएम एचआर एनएल जायसवाल से मिले और मामले की जानकारी प्राप्त की. मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष डॉ शर्मा ने बताया कि दोषी की पहचान हो जाने के बाद न्याय सम्मत कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान एनएल जायसवाल ने एनपीजीसी के एबीएम, एसके बेहरा से भी मोबाइल फोन के माध्यम से बात करायी. उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी अधिकारी द्वारा इस तरह की हरकत नहीं की जा सकती है. रुपये वसूली मामले में सोनू कुमार नामक व्यक्ति का भी नाम बताया जा रहा है. जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद द्वारा उक्त व्यक्ति के नाम का खुलासा किया गया है. बताया कि एजीएम बेहरा के नाम पर सोनू कुमार नामक व्यक्ति द्वारा नौकरी दिये जाने के नाम पर लाखों रुपये की उगही की गयी है. ठगी के शिकार व्यक्तियों ने जांच के दौरान दावा कि उक्त व्यक्ति को देखते ही पहचान लेंगे. जांच क्रम में एनपीजीसी एजीएम एसके बेहरा अनुपस्थित थे. जांच के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लाल मोहन राम व शिव प्रकाश राम आदि मौजूद थे.
पावर प्लांट में नौकरी देने के नाम पर उगाही
मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने की जांच (फोटो नंबर-4) परिचय- एनपीजीसी के डीजीएम एनएल जायवासवाल से पूछताछ करते डॉ शारदा शार्मा.नवीनगर (औरंगाबाद). नवीनगर अंकोरहा में बन रहे पावर प्लांट में कुछ लोगों द्वारा नौकरी देने के नाम पर रुपये की उगाही करने की शिकायत पर मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शारदा शर्मा द्वारा जांच […]
