दाउदनगर (औरंगाबाद)सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग जा रही है. सहज वसुधा केंद्र के संचालक प्रणय कुमार व सहायक शिव नारायण प्रसाद ने बताया कि शुद्धता का ख्याल रखते हुए लगभग 30 से 40 लोगों का आधार कार्ड रोज बनवाया जा रहा है. नाम,पता उम्र संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही इसे बनाया जा रहा है. इसके बाद रसीद उपलब्ध करायी जा रही है. यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है. प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति की मांग दाउदनगर(औरंगाबाद)मध्य विद्यालयों में स्नातक शिक्षकों का प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति की मांग जोर पकड़ने लगी है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला उपाध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह व सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अब प्रोन्नति की राह में आने वाली सारी बाधाओं को दूर कर दिया गया है. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने पहल की है. 2013 तक के स्नातक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इसलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को शीघ्र प्रोन्नति देने पर काम शुरू कर देना चाहिए. प्रोन्नति के समय महिला शिक्षकों को उनके गृह प्रखंड में ही पदस्थापित करना चाहिए. इससे उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी.
आधार कार्ड बनवाने के लिए लग रही लंबी लाइन (दोखबर)
दाउदनगर (औरंगाबाद)सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग जा रही है. सहज वसुधा केंद्र के संचालक प्रणय कुमार व सहायक शिव नारायण प्रसाद ने बताया कि शुद्धता का ख्याल रखते हुए लगभग 30 से 40 लोगों का आधार कार्ड रोज बनवाया जा रहा है. […]
